भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और उनकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की योजनाओं और संचालित कार्यक्रमों की भी विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मत्स्य क्षेत्र के विकास, हितग्राही योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और मछुआ समुदाय के कल्याण से जुड़े कार्यों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
