पुलिस की ‘मिडनाइट स्ट्राइक’, 540 बदमाश चेक, 170 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई

इंदौर:गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शहरभर में अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया. चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने आधी रात सड़कों पर उतरकर गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग की.अभियान के दौरान 540 से अधिक बदमाशों को चेक किया, जिनमें से 264 के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस ने 61 गैर जमानती वारंट तामील कराए, जिनमें 18 स्थाई वारंटी और 43 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं, साथ ही कई जमानती वारंट भी तामील. सड़क सुरक्षा को लेकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती दिखाई गई.

चेकिंग में नशे की हालत में वाहन चला रहे 170 चालकों को पकड़ा, जिनमें 110 दोपहिया और 60 चारपहिया वाहन चालक शामिल हैं. सभी पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की. पुलिस ने ड्रोन की मदद से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की. इस दौरान 155 हॉटस्पॉट, 50 मल्टी और 115 शैडो एरिया चेक किए. अभियान में 92 गुंडे-बदमाश, 63 चाकूबाज, 3 ड्रग पेडलर, 31 जिलाबदर आरोपी सहित महिला अपराध और आगजनी से जुड़े अपराधियों की भी जांच की गई. करीब 30 संदिग्धों पर मौके पर कार्रवाई कर सख्त चेतावनी दी.

Next Post

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस और मतदाता दिवस पर सीएम डॉ यादव का संदेश, लोकतंत्र और पर्यटन प्रदेश की शक्ति

Sun Jan 25 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ता मध्यप्रदेश आज देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। प्रदेश के […]

You May Like