राष्ट्रीय पर्यटन दिवस और मतदाता दिवस पर सीएम डॉ यादव का संदेश, लोकतंत्र और पर्यटन प्रदेश की शक्ति

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ता मध्यप्रदेश आज देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं और धार्मिक स्थान पर्यटन की विशिष्ट पहचान बनते जा रहे हैं, जो मध्यप्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिला रहे हैं।

उधर,सीएम ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की भी सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारा दायित्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से सजग बनकर अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने की अपील की है।

Next Post

स्टार्टअप्स में गुणवत्ता को बनाएं अपना 'बेंचमार्क', विकसित भारत के लिए 'जीरो डिफेक्ट-जीरो इफेक्ट' जरूरी: प्रधानमंत्री

Sun Jan 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश के युवाओं और उद्योग जगत से गुणवत्ता को अपना मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “होता है, चलता है” का युग अब समाप्त हो चुका है और भारतीय उत्पादों की पहचान दुनिया में ‘टॉप क्वालिटी’ […]

You May Like