विकास कार्यों से अछूता नहीं रहेगा शहर का कोई वार्ड: नपाध्यक्ष

सीहोर। नपा परिषद द्वारा शहर के वार्ड 25 में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. वार्ड में लगभग 45 लाख रुपए की लागत से विभिन्न नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया.

भूमिपूजन के अंतर्गत मंडी माता मंदिर से पोस्ट ऑफिस होते हुए नाले तक नाली निर्माण एवं जनता कॉलोनी की आंतरिक नालियों का निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 32 लाख रुपए है. इसके साथ ही शिव आराध्या कॉलोनी में नाली निर्माण कार्य भी कराया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 12.50 लाख रुपए है. इन क्षेत्रों में नाली निर्माण की मांग लंबे समय से नागरिकों द्वारा की जा रही थी. नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी.

इस दौरान नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नपा परिषद का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है. वार्ड 25 के नागरिक लंबे समय से नाली निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर अब धरातल पर उतारा जा रहा है. उन्होंने कहा कि विकास केवल बड़े प्रोजेक्टों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी मोहल्ले में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. शहर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य जारी रहेंगे. नपाध्यक्ष ने कहा कि परिषद का उद्देश्य शहर के सभी वार्डों का सर्वांगीण विकास कराना है. वार्डवासियों ने नपा एवं नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर पार्षद मुकेश मेवाड़ा, विशाल राठौर कमलेश राठौर दिलीप राठौड़, व वार्डवासी उपस्थित थे.

 

 

Next Post

मंदिर के शिखर पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे श्रद्धालु, ग्रामीणों ने बताया चमत्कार

Tue Sep 22 , 2026
बुधनी। ग्राम पंचायत होलीपुरा अंतर्गत ग्राम जलाखेड़ा में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज हवा और हल्की बारिश के बीच कड़कड़ाती आसमानी बिजली हनुमान मंदिर के शिखर पर जा गिरी. बिजली गिरने से मंदिर का शिखर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि मंदिर परिसर में […]

You May Like