किसी ने Oxford तो किसी ने Columbia से की पढ़ाई, एक्टिंग से पहले ऐसी थी इनकी डिग्री

मुंबई, जानिए बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जिन्होंने एक्टिंग से पहले प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई की और शानदार एजुकेशनल बैकग्राउंड बनाया।
Most Educated Bollywood Stars

परिणीति चोपड़ा ने अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन फिल्मों में आने से पहले उनकी पढ़ाई भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने इंग्लैंड के Alliance Manchester Business School से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स से जुड़ी पढ़ाई की थी। परिणीति की दिलचस्प बात यह है कि वह शुरुआत में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में करियर बनाने की इच्छा रखती थीं(सौ. डिजाइन फोटो)

 

Most Educated Bollywood Celebritiesसारा अली खान ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अमेरिका की प्रतिष्ठित Columbia University से पढ़ाई की। उन्होंने वहां हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई पूरी की। सारा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले विदेश में अपनी शिक्षा पूरी की थी। (सौ. डिजाइन फोटो)

 

Most Educated Bollywood Stars
जॉन अब्राहम को बॉलीवुड में फिटनेस और एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन उनका शैक्षणिक बैकग्राउंड भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने मुंबई के Jai Hind College से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया और इसके बाद बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की। मॉडलिंग और फिर फिल्मों में आने से पहले जॉन ने कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़ी पढ़ाई की थी। (सौ. सोशल मीडिया)

 

Most Educated Bollywood Stars
कहो ना… प्यार है और गदर जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली अमीषा पटेल ने भी विदेश में पढ़ाई की है। उन्होंने अमेरिका की Tufts University से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की थी। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है।(सौ. सोशल मीडिया)

 

Most Educated Bollywood Stars
सोहा अली खान का एजुकेशनल बैकग्राउंड भी बॉलीवुड के अन्य सितारों से काफी अलग रही है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के Balliol College से मॉडर्न हिस्ट्री की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने London School of Economics (LSE) से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर डिग्री हासिल की। फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ सोहा ने लेखन में भी हाथ आजमाया है। (सौ. सोशल मीडिया)

 

Most Educated Bollywood Stars
फैशन और फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाने वाली सोनम कपूर ने अपनी शुरुआती उच्च शिक्षा सिंगापुर के United World College of South East Asia से की। इसके बाद उन्होंने इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की। सोनम की दिलचस्प बात यह है कि अभिनय में आने से पहले उनकी रुचि फिल्म निर्देशन और लेखन में थी।(सौ. सोशल मीडिया)

Next Post

चोरों की तलाश में सीसीटीवी खंगाला, दिख गया तेंदुआ

Tue Sep 22 , 2026
इंदौर: मोटर चोरी करने वालों का पता लगाने के लिए फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही थी, तभी फुटेज में रात के अंधेरे में तेंदुआ घूमता दिखाई दिया. इसे देखकर कॉलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया. फुटेज की जांच में सामने आया कि तेंदुआ […]

You May Like