महिला क्रिकेट फाइनल में आज भारत-श्रीलंका आमने-सामने, गोल्ड के लिए होगा मुकाबला

India vs Sri Lanka Asian Games:

आइची नागोया, एशियन गेम्स 2026 में आज भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच गोल्ड मेडल का मुकाबला खेला जाएगा। जानिए मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और दोनों टीमों की स्थिति।

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आमने-सामने होंगी। मुकाबला सुबह 10:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा।

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला ये फाइनल हांगझोऊ 2023 एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मुकाबले की तरह ही है। पिछली बार भी दोनों टीमें फाइनल में भिड़ी थीं और भारत ने स्वर्ण पदक जीता था।

सेमीफाइनल में भारत की जीत
डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद टीम ने बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

वहीं, श्रीलंका ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया को 86 रन से हराया और सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दी। इस तरह एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट के दोनों मेडल मुकाबले हांगझोऊ 2023 जैसे ही हैं। ब्रॉन्ज मेडल के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा।

शानदार फॉर्म में हैं शेफाली वर्मा
भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में चल रही हैं। उन्होंने एशिया कप के सेमीफाइनल और फाइनल में लगातार अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद एशियन गेम्स में जापान के खिलाफ नाबाद 40 रन बनाए और बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद शतक लगाया।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने हाल ही में एशिया कप फाइनल में भी श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक लगाए थे। उस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब जीता था।

कहां देखें भारत-श्रीलंका फाइनल?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स महिला क्रिकेट फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिवपर होगी। टीवी पर मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स 1 पर देखा जा सकेगा। क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 3 और सोनी स्पोर्ट्स 3 HD हिंदी के लिए, जबकि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में सोनी स्पोर्ट्स 4 पर होगा।

 

Next Post

कृपालपुर में सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत एवं सम्मान

Tue Sep 22 , 2026
सतना:बनारस से बड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के सतना शहर की सीमा में प्रवेश करने पर कृपालपुर में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। यात्रा में शामिल सेवादारों का जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। कृपालपुर स्थित शहीद पद्मधर पार्क में प्रदेश की नगरीय विकास […]

You May Like