भोपाल के व्यस्ततम बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान, जब्त किए गए ठेले, काउंटर और बोर्ड

भोपाल: राजधानी के पुराने शहर में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई आजाद, मार्केट, मंगलवारा, मारवाड़ी रोड सहित अन्य क्षेत्रों में की. यहां से अतिक्रमण अमले ने भारी मात्रा में सामान जब्त किया.

बता दें कि पुराने शहर में कुछ दिनों पहले ही लगातार तीन दिनों तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, उसके बाद से व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे हाथ ठेले, टेबल के माध्यम से व्यापार करवाना शुरु कर दिया था, वहीं छोटे कारोबारियों ने भी फिर से अपनी दुकान लगाकर अतिक्रमण कर लिया था. जिससे वहां की सडक़ें सकरीं होने से जाम लग रहा था. दौबारा से अतिक्रमण करने की शिकायत नगर निगम को मिली थी. उसी आधार पर एक बार फिर से यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.

Next Post

प्रभास की 400 करोड़ी मेगा बजट फिल्म ‘फौजी’ दशहरा पर होगी रिलीज, जासूस के अवतार में दिखेंगे सुपरस्टार और मिथुन चक्रवर्ती बनेंगे खूंखार विलेन

Fri Jan 30 , 2026
हैदराबाद | सुपरस्टार प्रभास अपनी पिछली फिल्म ‘द राजा साब’ के औसत प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए अब एक बड़े पर्दे के महासंग्राम की तैयारी कर रहे हैं। मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही मेगा बजट फिल्म ‘फौजी’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है कि मेकर्स इसे […]

You May Like