पिपलिया मंडी में प्रेमी युगल ने कीटनाशक खाकर दी जान

मंदसौर। मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रेमी युगल ने परिजनों की सहमति न मिलने से क्षुब्ध होकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान मूंदड़ी निवासी अरुण मेघवाल (युवक) और नीमच जिले के शकरग्राम निवासी पवित्रा चौहान (युवती) के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

शनिवार से लापता थी युवती

जानकारी के अनुसार, पवित्रा शनिवार सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

परिजनों की असहमति से बढ़ा तनाव

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी कारण दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

अस्पताल में हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन अस्पताल पहुंच गए और शव को लेकर हंगामा करने लगे। पवित्रा के भाई ने शव को अस्पताल से बाहर ले जाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने रोकने का प्रयास किया, जिससे झूमाझटकी हुई और शव को वापस अस्पताल लाना पड़ा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है।

Next Post

भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल विनिर्माण में पहला स्थान हासिल करना : गडकरी

Mon Sep 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 सितम्बर (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत ऑटोमोबाइल विनिर्माण, हरित गतिशीलता और बुनियादी ढांचा विकास क्षेत्र में नवाचार के अग्रणी केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है और अगले पांच साल में हमारा लक्ष्य ऑटोमोबाइल विनिर्माण में पहला स्थान […]

You May Like