सतना: केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 45 वर्षीय बंदी राकेश पिता रामेंद्रनाथ की शुक्रवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई. अस्थमा से पीड़ित राकेश की हालत बिगड़ने पर सुबह उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के बावजूद दोपहर 3 बजे उसकी मौत हो गई.
हत्या और पाक्सो के मामलों में सजायाफ्ता राकेश 2001 से जेल में था और उसे 10 बार पैरोल मिल चुका था
