फर्रुखाबाद में रिफाइंड आयल फैक्ट्री में भीषण आग से अफरातफरी

फर्रुखाबाद 18 अक्टूबर, (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुकरुल्लापुर हाल्ट स्टेशन ओवर ब्रिज समीपवर्ती ग्राम सादिकपुर एवं एक नगला के बीच एक प्राइवेट रिफाइंड ऑयल फैक्ट्री में शनिवार देर शाम आग लग गयी।

पुलिस ने बताया कि संभवत फैक्ट्री का वायलर फटने से तेज धमाका हुआ। अग्निकांड की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ फायर ब्रिगेड की कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयीं। कई थानों की पुलिस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंच गई। खबर लिखने का समय तक कोई जनहानि होने की पुष्टि नहीं हुई। मौके पर फायर ब्रिगेड दमकले अग्निकांड पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रही हैं।

 

Next Post

एचडीएफसी बैंक को दूसरी तिमाही में 18,641 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Sat Oct 18 , 2025
मुंबई, 18 अक्टूबर (वार्ता) निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकल आधार पर 18,641 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही 16,821 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.82 प्रतिशत अधिक है। बैंक ने शनिवार को वित्तीय परिणामों की […]

You May Like