इंडियास्किल प्रतियोगिता के लिये अब तक दो लाख से ज्यादा ने कराया पंजीकरण

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2025 के लिए अब तक दो लाख से ज़्यादा लोग पंजीकरण करा चुके हैं, और यह संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है।

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने बुधवार को ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस प्रतियोगिता में शामिल होने का आह्वान किया। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर इसी तरह की एक अपील में अब तक दो लाख से अधिक पंजीकरण का उल्लेख करते हुए कहा,’ सवाल यह है कि क्या आपने अभी तक अपना स्थान पक्का कर लिया है? आखिरी पल का इंतज़ार न करें—यह आपके लिए किसी बड़ी चीज़ का हिस्सा बनने, सीखने, जुड़ने और सर्वश्रेष्ठ लोगों के साथ आगे बढ़ने का मौका है। आज ही अपना स्थान पक्का करें और सुनिश्चित करें कि आप कोई मौका न चूकें। अभी पंजीकरण करें और सुर्खियों में आएँ!”

यह द्विवार्षिक प्रतियोगिता अपनी तरह की देश में सबसे बड़ी कौशल-आधारित प्रतियोगिता है। इसका आयोजन कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा किया जाता है ।

इसकी रचना युवाओं को अपने अंदर के उत्कृष्ट कौशल के उच्चतम मानकों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के मंच के रूप में की गयी है। इसके विजेता विश्व कौशल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं जो हर दो साल में किसी अन्य देश में वैश्विक मंच पर आयोजित की जाती है।

क्षेत्रीय और राष्ट्रीय,दोनों स्तरों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य सरकारों, उद्योग भागीदारों, क्षेत्र कौशल परिषदों (एसएससी), राज्य कौशल विकास मिशनों (एसएसडीएम), कॉर्पोरेट्स और भागीदार संस्थानों का सहयोग मिलता है। इसमें जमीनी स्तर के युवा भी जुड़ सकते है और यह कौशल विकास पारिस्थितिकी तंत्र पर एक स्थायी प्रभाव डालने वाली पहल है।

इस बार यह प्रतियोगिता ईंट बिछाने, कंक्रीट निर्माण कार्य, चित्रकारी और सजावट, प्लास्टरिंग और ड्राईवॉल सिस्टम,दीवार और फर्श टाइलिंग और डिजिटल निर्माण के कौशल पर केंद्रित है।

 

Next Post

भाजपा सरकार दिल्लीवालों पर जीएसटी उत्सव मनाने का बना रही दबाव : आप

Wed Sep 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) ने आरोप लगाया कि जीएसटी की दरें कम करने का फायदा अभी लोगों तक पहुंचा भी नहीं है लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सरकार दिल्लीवालों पर जीएसटी उत्सव मनाने का दबाव बना रही है। आप विधायक कुलदीप कुमार ने जीएसटी […]

You May Like