चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनी डाक्यूमेंट्री सीरिज का ट्रेलर सामने आया

इंदौर. देश को झकझोर देने वाले बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित डाक्यूमेंट्री सीरिज ‘हनीमून से हत्या’ का ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है. ट्रेलर को महज एक दिन में 85 लाख से अधिक दर्शकों ने देख लिया, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा रहा है.

यह डाक्यूमेंट्री सीरिज चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर केंद्रित है, जिसमें मेघालय यात्रा के दौरान नवविवाहित युवक की साजिशन हत्या की पूरी कहानी को परत-दर-परत सामने लाने का दावा किया है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. मामले में विपिन रघुवंशी का कहना है कि यह सीरिज मृतक के परिजनों की सहमति के बाद तैयार की जा रही है. ट्रेलर देखने के बाद परिजन भावुक नजर आए और उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रयास से सच्चाई समाज के सामने आएगी. बताया गया है कि एक फिल्म निर्देशक द्वारा इस मामले पर फिल्म बनाने को लेकर भी चर्चा हुई थी, लेकिन प्रकरण न्यायालय में लंबित होने के चलते फिलहाल फिल्म प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया. ट्रेलर में शादी के शुरुआती पलों से लेकर हनीमून यात्रा तक की झलक दिखाई गई है, इसके बाद किस तरह सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची गई और उसे अंजाम दिया गया, इसका संकेत भी दिया है. डाक्यूमेंट्री सीरिज में इस केस के साथ साथ देश के चार अन्य चर्चित हत्याकांड को भी शामिल किया गया है. हनीमून से हत्या का ट्रेलर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज किया है. ट्रेलर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब दर्शक पूरी सीरिज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Next Post

कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में रथ को दिखाई गई हरी झंडी

Sun Jan 11 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में भी संपूर्ण प्रदेश के साथ वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आज रविवार को कृषि विज्ञान केन्द्र में  जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने आए जिले के किसानों ने सीधे प्रसारण के जरिए भोपाल […]

You May Like