कनॉट प्लेस में आज प्रस्तावित जमावड़े के मद्देनजर यातायात प्रभावित रहने की आशंका : यातायात पुलिस

दिल्ली यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यात्रा की योजना पहले से बनाने, अतिरिक्त समय लेकर चलने और जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

पुलिस के अनुसार, मौजूदा स्थिति के आधार पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए मार्गों में बदलाव किया जा सकता है। यात्रियों से यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने और ताजा जानकारी के लिए दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों पर नजर रखने की अपील की गई है।

संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बाराखंभा रोड, जनपथ, रफी मार्ग, पटेल चौक और अशोक रोड समेत कनॉट प्लेस के आसपास की कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।

Next Post

माता काली की अलौकिक झूले में झूलती प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Fri Oct 16 , 2026
सतना: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बस स्टैंड स्थति अर्जुन टावर के पास मां काली की एक बेहद अनोखी, भव्य और अद्भुत प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का तांता लग जाता गई. शारदीय नवरात्रि की शहर में धूम है. शहर के अलग- अलग […]

You May Like

Play sound