बारिश में कांग्रेस का प्रदर्शन: भाजपा ने वोट चोरी से बनाई सरकार-चौधरी


इंदौर:लगातार बारिश के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को एआईसीसी के निर्देश पर वोट चोर गद्दी छोड़ो अभियान के तहत मोदी सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया. भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ता भीगते हुए डटे रहे. सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में वोट चोरी कर सरकार बनाई, लेकिन अब जनता सच जान चुकी है.

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि नई पीढ़ी को नशे से बचाना सबसे जरूरी है. मेरी बात को भाजपा ने तोड़-मरोड़कर पेश किया, जबकि मैंने स्पष्ट कहा है कि सुमित्रा महाजन मेरी दादी समान हैं. सभा में चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े सहित कई नेता मौजूद रहे. दोनों ने कार्यभार ग्रहण कर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया. अंत में ज्ञापन वाचन विपिन वानखेड़े ने किया और आभार सोनाली मिमरोट ने व्यक्त किया.

Next Post

24 घंटे में बरसा 7 इंच से ज्यादा पानी, शहर के नाले उफने, सड़कें डूबी

Fri Sep 5 , 2025
इंदौर: बुधवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश गुरुवार दोपहर तक जारी रही. पिछले 24 घंटों में 178.9 मिमी यानी 7 इंच से ज्यादा पानी गिरा. इस भारी बारिश से शहर की सड़कें डूब गईं और कई कॉलोनियों-बस्तियों में घरों तक पानी भर गया. बीआरटीएस, रीगल, मालवा मिल, पाटनीपुरा, एलआईजी, […]

You May Like