24 घंटे में बरसा 7 इंच से ज्यादा पानी, शहर के नाले उफने, सड़कें डूबी

इंदौर: बुधवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश गुरुवार दोपहर तक जारी रही. पिछले 24 घंटों में 178.9 मिमी यानी 7 इंच से ज्यादा पानी गिरा. इस भारी बारिश से शहर की सड़कें डूब गईं और कई कॉलोनियों-बस्तियों में घरों तक पानी भर गया. बीआरटीएस, रीगल, मालवा मिल, पाटनीपुरा, एलआईजी, विजय नगर समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम की स्थिति रही. प्रमुख नाले जैसे किशनपुरा, चंद्रभागा, पोलोग्राउंड, लालबाग और सिरपुर उफान पर रहे.

मौसम विभाग ने इंदौर सहित पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, और अगले 48 घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई है. इंदौर में अब तक 36 इंच के करीब बारिश हो चुकी है, जो पिछले साल के लगभग बराबर है. वहीं तालाबों में यशवंत सागर व बड़ा सिरपुर लबालब हैं, जबकि बड़ा बिलावली में 16.4 फीट, छोटा बिलावली 6 फीट, पिपलियापाला 15.7 फीट और लिंबोदी में मात्र 2.20 फीट पानी भरा है.

Next Post

यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट

Fri Sep 5 , 2025
लखनऊ, 05 सितंबर (वार्ता) पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। इनमें से ज़्यादातर जिले यमुना नदी के किनारे हैं, जिसका जलस्तर पिछले […]

You May Like

मनोरंजन