नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के दौसा में एक हादसे में हुए जान माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री ने इस हादसे में अपने प्रियजन खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घटना में मारे गये लोगों के परिजनों तथा घायलों को प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा “राजस्थान के दौसा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूँ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”
उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।”
Next Post
घुसपैठियों को बचाने के लिए कांग्रेस और विपक्ष का दुष्प्रचार: अनुराग ठाकुर
Wed Aug 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि बिहार चुनाव में हारने के डर से राहुल गांधी एवं विपक्षी दल देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ गलत बयानबाजी और झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में […]

You May Like
-
1 year ago
पूरी दिल्ली में झुग्गियां तोड़ी जा रही: आप
-
4 months ago
पिकनिक मनाने गए किशोर की डूबने से मौत
-
1 year ago
युवक ने लगाई फांसी
-
9 months ago
प्लॉट बेचने को लेकर सगे भाइयों में खूनी झड़प
-
2 months ago
बिरयानी में अजीनोमोटो, मिर्च-सौंफ में रंग की आशंका
