
नयी दिल्ली, 04 जून वार्ता आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि ‘जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान’ देने का वाद किया गया था कि लेकिन अब पूरी दिल्ली में झुग्गियां तोड़ी जा रही है।
दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को एक्स कर कहा, “ भाजपा ने वादा किया था, ‘जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान’, लेकिन आज पूरी दिल्ली में झुग्गियाँ तोड़ी जा रही हैं। वज़ीरपुर में भी सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया गया। ”
उन्होंने कहा कि आज अपने साथी बुराड़ी से विधायक संजीव झा और मॉडल टाउन से पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साथ वजीरपुर में झुग्गीवासियों से मुलाक़ात की। हम हमेशा गरीबों के साथ खड़े है।
