
पानसेमल। बड़वानी जिले के नवागत SP पद्मविलोचन शुक्ल भ्रमण के दौरान पानसेमल थाने पर पहुंचे। जनता एवं क्षेत्र की बेहतरी को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए मीडिया को बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर भौगोलिक स्थिति का अवलोकन कर समझा जा रहा है।विभिन्न थानों पर पुलिस बल की कार्यप्रणाली को समझना एवं जनता से जुड़कर समस्याओं के निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया है। SP शुक्ल पाटि से होकर खेतिया पानसेमल पहुंचे थे।इस दौरान मीडिया कर्मियों से SDOP कार्यालय,महिला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा की।स्टाफ से परिचय प्राप्त कर आवश्यक जानकारी ली।विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके SP शुक्ल द्वारा अपने अनुभव साझा किए।इस दौरान SDOP बड़वानी दिनेश चौहान,SDOP आयुष अलावा थाना प्रभारी मंशाराम वगेन सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
