निर्माणाधीन मकान में हादसा, महिला मजदूर की गिरने से मौत

इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान एक महिला की गिरने से मौत हो गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि निपानिया कांकड़ में रहने वाली 32 वर्षीय लाड़की पति कन्हैयालाल पिछले दिनों धनलक्ष्मी नगर स्थित प्लॉट नंबर 78 के निर्माणाधीन मकान में सफाई कार्य कर रही थी.

इसी दौरान बिना रेलिंग वाली टाइल्स युक्त सीढ़ी और पास की खुली डक्ट पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण वह दूसरी मंजिल से फिसलकर नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई. गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. परिजन उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने लापरवाही को लेकर संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

अप्रैल में बांग्लादेश का दौरा करेगी न्यूजीलैंड टीम, वनडे और टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल हुआ जारी

Sun Mar 29 , 2026
न्यूजीलैंड अप्रैल में बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगा। कई स्टार खिलाड़ी अनुपस्थित रहेंगे, जबकि मुकाबले ढाका और चटगांव में आयोजित होंगे। न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। न्यूजीलैंड की टीम अप्रैल में बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरे पर न्यूजीलैंड […]

You May Like