प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की तीसरी वर्षगांठ पर गुरुवार को कोलकाता में होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम

नयी दिल्ली, (वार्ता) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) गुरुवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की तीसरी वर्षगांठ कोलकाता में समारोह पूर्वक मनायेगा जिसमें कई केंद्रीय मंत्री, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार वहां धोणो धान्यो सभागार में आयोजित किये जाने वाले इस योजना के कार्यान्वयन का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को व्यापक और संपूर्ण सहायता प्रदान करना तथा उनकी आजीविका एवं उद्यमशीलता क्षमताओं को मजबूत करना है। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं वस्त्र विभाग के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी , केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे , राज्य सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं वस्त्र विभाग के प्रभारी मंत्री दीपक बर्मन और राज्य मंत्री अशोक दिंडा शामिल होंगे।

इस अवसर पर केद्रीय लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, विकास आयुक्त कार्यालय (एमएसएमई), खादी और ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी), राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी), राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) और इंडिया पोस्ट के प्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी, ग्राम पंचायतों/शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के प्रतिनिधि, सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी)/ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) के प्रतिनिधि और अन्य हितधारक शामिल होंगे। स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न स्टालों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिससे उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक मंच मिलेगा।

 

 

Next Post

भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज पर निवेशकों का भरोसा: NSE ने एंकर निवेशकों से जुटाए ₹6,746.1 करोड़

Wed Sep 16 , 2026
वैश्विक और घरेलू वित्तीय संस्थानों ने भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज का समर्थन किया: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने एंकर निवेशकों से ₹ 6,746.1 करोड़ जुटाए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड, जो वित्त वर्ष 2001 से वित्त वर्ष 2026 और 30 जून, 2026 को समाप्त तीन महीनों […]

You May Like