ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में पौधारोपण

सागर:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संभागीय उपायुक्त सुधीर श्रीवास्तव द्वारा संभागीय उपायुक्त कार्यालय सागर एवं शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय सागर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय, सागर के प्राचार्य महेश सोनी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।

उपायुक्त श्री श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाना होगा। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आग्रह किया।साथ ही इस अभियान में अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को शामिल करने की सलाह भी दी।

प्राचार्य श्री सोनी ने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की मांग है। विद्यालयों में पौधारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर उपस्थित श्रीमती शालिनी जैन, सुश्री पूनम कटारिया, शिवकुमार साकेत, दीपक रैंकवार, माधव पटेल, रिंकू राज, सुरेश गोंड,राजेश अहिरवार, श्यामलाल रजक सहित सभी कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक-मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Next Post

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में पर्यावरण दिवस पर रोपे गए पौधे

Fri Jun 5 , 2026
भोपाल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित आवरण को बढ़ावा देना रहा।इस अवसर पर पीआईबी के मनीष गौतम, मानव संग्रहालय […]

You May Like