भोपाल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित आवरण को बढ़ावा देना रहा।इस अवसर पर पीआईबी के मनीष गौतम, मानव संग्रहालय के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह, भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम) के पर्यावरणविद् योगेश दुबे, मीनाक्षी अग्रवाल (मैनिट), शंकर राव, मानव संग्रहालय के प्रशासनिक अधिकारी धीर सिंह सहित पराग मंडले, अजय प्रकाश उपाध्याय, शारिक नूर, शोभा क्यूरो, सुदीप राय, मोहम्मद रेहान, राजीव जैन तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
