जबलपुर: तिलवारा थानांतर्गत आई टी पार्क बरगी हिल्स स्थित कार्यालय कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के परिसर में दोपहर तीन बजे एक तीन फीट लंबा सांप निकलने से वहां अफरातफरी मच गई। वहां उपस्थित कर्मचारियों ने अपने अपने अनुभव से सर्प को भगाने का प्रयास किया लेकिन असफल हो गए। अंततः एक वरिष्ठ अधिकारी विकास सिंह ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप कामन ब्रांज बैंक ट्री स्नेक है। ये सर्प जहरीला नहीं होता है। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली
Next Post
कृषि भूमि पर तानी कॉलोनी, बिल्डर पर एफआईआर दर्ज
Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर: भेड़ाघाट स्थित भड़पुरा में बिना वैधानिक अनुमति के कृषि भूमि पर रघुकुल वैली विकसित कर शासन को करीब 98 लाख रुपये के राजस्व की चपत लगाने के मामले में ईओडब्ल्यू जबलपुर ने बिल्डर अकुल पाण्डेय के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी अनुसार […]

You May Like
-
4 months ago
बाइक की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौत, एक घायल