सुसाइड नोट में लिखा : मम्मी मैं भगवान के पास जा रहा हूँ, दोनों भाई आपका ध्यान रखेंगे

ग्वालियर। सॉरी मम्मी, मैं आपका अच्छा बेटा नहीं बन पाया, पर मेरे यह दोनों भाई काफी हैं आपका ध्यान रखने के लिए। मैं भगवान के पास जा रहा हूं। कुछ इसी तरह का सुसाइड नोट लिखकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना विश्वविद्यालय इलाके की है, जिसमें पुलिस द्वारा शव का पीएम करवाने के उपरांत मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया गया है। कुम्हरपुरा निवासी विशाल पुत्र भूपेंद्र सिंह जादौन (25) विश्वविद्यालय थाना क्षेत्रांतर्गत कलेक्ट्रेट रोड पर स्थित एक टाइल्स की दुकान पर जॉब करता था। मंगलवार सुबह भी वह घर से काम के लिए दुकान पर आया था। दोपहर के वक्त उसने टाइल्स के गोदाम जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सहकर्मियों ने उसे फंदे पर झूलते देखा, तो पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिल गया। जिसमें मृतक ने अपनी दीदी व अन्य परिजनों को संबोधित करते हुए मां का ध्यान रखने की बात कही है, वहीं उसमें किसी जयंत तोमर के नाम का उल्लेख करते हुए भाइयों के लिए लिखा है, कि आपने उससे कुछ नहीं कहा, भगवान सब देख रहा है।

*परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम*

पीएम के बाद परिजनों ने देर शाम शव को अलकापुरी तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि दुकान संचालक को मौके पर बुलवाकर पूछताछ की जाए। पुलिस अफसरों द्वारा समझा-बुझाकर एवं जांच उपरांत उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाकर उठवा दिया गया। विश्वविद्यालय टीआई रविंद्र जाटव ने बताया कि मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। विवेचना उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

खड़ी स्विफ्ट कार में भड़की आग

Tue Jan 20 , 2026
जबलपुर। भंवरताल गार्डन स्थित सुनील होजरी के पास सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार में मंगलवार रात करीब 9 बजकर 35 मिनिट पर अचानक आग भड़क उठी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों व राहगीरों ने कार में आग भड़कते देख इसकी सूचना तत्काल फायर […]

You May Like