
जबलपुर। भंवरताल गार्डन स्थित सुनील होजरी के पास सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार में मंगलवार रात करीब 9 बजकर 35 मिनिट पर अचानक आग भड़क उठी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों व राहगीरों ने कार में आग भड़कते देख इसकी सूचना तत्काल फायर अमले को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर अमले ने आग पर काबू पाया।
हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। इस संबंध में स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 2155 के मालिक अमित यादव ने नवभारत को बताया कि वह भंवरताल गार्डन के पास सुनील होजरी के सामने कार पार्क करके एक आयोजन में शामिल होने गए थे कि तभी कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि कार में आग लग गई है।
