धनखड़ ने दी तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

धनखड़ ने दी तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 02 जून (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस पर स्थानीय निवासियों को शुभकामनाएं दी है।

श्री धनखड़ ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि तेलंगाना राज्य अपनी जीवंतता और विशेष सांस्कृतिक पहचान से जाना जाता है। राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए लोक कल्याण और विकास पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा, “तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर स्थानीय निवासियों को शुभकामनाएं। आने वाले वर्षों में राज्य और यहां के निवासी विकास की नई ऊंचाइयों की और बढ़ते रहे।”

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

Mon Jun 2 , 2025
नई दिल्ली 02 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन […]

You May Like