क्राइम हॉट स्पॉट मैपिंग से अपराधों पर लगेगी लगाम

प्रेडिक्टिव पुलिसिंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ
अपराधों का विश्लेषण कर अपराधियों पर रखेगा नजर
इंदौर:शहर में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इंदौर पुलिस ने जीआईएस बेस्ड क्राइम हॉट स्पॉट मैपिंग और प्रेडिक्टिव पुलिसिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत की है. इस हाई-टेक प्रणाली के जरिए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए अपराधों का विश्लेषण कर अपराधियों पर नजर रखी जाएगी और भविष्य में अपराध की संभावनाओं को कम किया जा सके.

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि अपराधी किस इलाके में और किस समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं. इसके आधार पर पुलिस बल को तैनात कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी. इस अत्याधुनिक सिस्टम में 2024 में दर्ज अपराधों का डेटा, हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों की गतिविधियां, अपराध स्थलों की लोकेशन और घटनाओं का विश्लेषण किया जाएगा. फिलहाल यह सिस्टम शुरुआती चरण में है, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा परखा जाएगा और विभिन्न मानकों पर जांच के बाद इसे विस्तृत रूप से लागू किया जाएगा. भविष्य में इस प्रोजेक्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी उपयोग किया जाएगा, जिससे अपराध की संभावनाओं का पूर्वानुमान लगाकर रोकथाम की जा सकेगी.

Next Post

फिल्म इंडस्ट्री के बड़े शक्ति केंद्र बनने की राह पर जबलपुर

Sun Mar 2 , 2025
बाहुबली फेम राना दग्गुबाती और तेलगू फिल्म निर्माता सुरेश बाबू ने दिया धन्यवाद जबलपुर: जबलपुर और मध्य प्रदेश, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े शक्ति केंद्र बनने की राह पर हैं। यह बात बाहुबली फेम राना दग्गुबाती ने कही। वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने कहा कि वह इस सिनेमाई यात्रा […]

You May Like