सर्राफ एवं स्वर्णकार संघ ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

ग्वालियर। सर्राफ एवं स्वर्णकार संघ की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर मुरार स्थित जैन धर्मशाला, चिक संतर में उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के व्यापारी सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान सभी ने खीर और दाल-टिक्कर का आनंद लिया। साथ ही संघ के सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं ग्रेटर ग्वालियर के अध्यक्ष पारस जैन, पुलिस अधीक्षक संभाग ईटीजीलेश गीतेश गर्ग, नगर पुलिस अधीक्षक मुरार संदीप बांगरे, मुरार थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ बंगाली, एमपीसीसीआई के संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और संस्था के संरक्षक नेमी सर्राफ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को एक साथ लाना, आपसी मेलजोल बढ़ाना और संगठन को मजबूत करना था।
कार्यक्रम का संचालन हरिओम गांगिल ने किया। अंत में संघ के अध्यक्ष दीपक जैन, सचिव गिर्राज मारवाड़ी, कोषाध्यक्ष साकेत जैन और कार्यक्रम संयोजक हनी अग्रवाल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों और व्यापारी सदस्यों का आभार जताया।

Next Post

नर्मदा पानी के पंप बंद होने से शहर में पानी की दिक्कत

Wed Oct 28 , 2026
इंदौर। नर्मदा लाइन के पहले और दूसरे चरण में पंप और लाइन लीकेज सुधार कार्य के कारण शहर में पानी की दिक्कत हो गई। पानी के लिए आज जनता नर्मदा टंकियों पर पानी भरने पहुंची। नर्मदा लाइन सुधार कार्य के लिए नगर निगम ने एक दिन का शटडाउन लिया था, […]

You May Like