नर्मदा पानी के पंप बंद होने से शहर में पानी की दिक्कत

इंदौर। नर्मदा लाइन के पहले और दूसरे चरण में पंप और लाइन लीकेज सुधार कार्य के कारण शहर में पानी की दिक्कत हो गई। पानी के लिए आज जनता नर्मदा टंकियों पर पानी भरने पहुंची। नर्मदा लाइन सुधार कार्य के लिए नगर निगम ने एक दिन का शटडाउन लिया था, जिससे आज शहर में करीब 20 टंकियों से जलप्रदाय नहीं हुआ।
नगर निगम द्वारा शहर में नर्मदा के पहले एवं दूसरे चरण की जल वितरण पंप और लाइन में सुधार कार्य के लिए कल शटडाउन लिया था।

कल नगद निगम ने केसरबाग रेलवे क्रॉसिंग के पास 1100 मिमी व्यास की लाइन का इंटर कनेक्शन, एमसीटीई महू में पाइपलाइन लीकेज, पोस्ट ऑफिस महू रोड पुलिया के अंदर 1200 मिमी व्यास की लाइन, बीजलपुर कंट्रोल रूम पर 900 मिमी व्यास की लाइन, अन्नपूर्णा क्षेत्र में 400 मिमी व्यास की लाइन, डाइट बिजलपुर के पास 600 मिमी व्यास की एमएस लाइन में लीकेज और BF-3 पलाइन में लीकेज सुधार एवं संधारण कार्य के लिए 12 घंटे का शटडाउन लिया था।उपरोक्त सुधार और संधारण कार्य के कारण आज शहद के पश्चिम क्षेत्र की 20 नर्मदा टंकियों से जलप्रदाय नहीं हुआ। इस वजह से आज जनता पानी के लिए परेशान होती रही। स्थिति यह थी कि लोभ नर्मदा टंकियों पर डब्बे ओर बर्तन भरने पहुंचे।

Next Post

कारों के कांच फोड़ने वालों से सड़क पर लगवाई उठक-बैठक, फिर भेजा जेल

Wed Oct 28 , 2026
इंदौर:पल्हर नगर की 60 फीट रोड पर शराब के नशे में दो कारों के कांच फोड़ने वाले दो बदमाशों को एरोड्रम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगवाकर वाहन मालिकों से माफी मंगवाई. दोनों ने कारों में हुए नुकसान की भरपाई भी की […]

You May Like