इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि फ्लिपकार्ट होलसेल (बेस्ट प्राइस) परिसर में ऑटो नम्बर एमपी 09 आरए 2806 के चालक ने फरियादी अक्षय गुप्ता निवासी झांसी (हाल मुकाम भोलाराम मार्ग, इंदौर) के साथ अभद्रता करते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां दीं. विरोध करने पर आरोपी ने हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. राऊ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Next Post
ऑनलाइन बुकिंग से आसान हुई गैस डिलीवरी,13 हजार सिलेंडरों की सप्लाई से स्थिति संभली
Thu Mar 19 , 2026
भोपाल: राजधानी की गैस एजेंसियों पर अब भीड़ में कमी देखी जा रही है. प्रशासन द्वारा सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्ती के चलते यह स्थिति बनी है. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और एडीएम सुमित कुमार पाण्डे के निर्देशन में विभिन्न विभागों की 23 सदस्यीय टीम लगातार जांच कर रही है. […]

You May Like
-
1 year ago
धर्मायतन पहुंची भव्य पालकी यात्रा
-
10 months ago
स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत, भाजपा नेताओं ने चलाया अभियान
-
10 months ago
तालाब से मिला नवजात का भ्रूण,जाँच में जुटी पुलिस