पंचांग 23 दिसम्बर 2025:-
रा.मि. 02 संवत् 2082 पौष शुक्ल तृतीया भौमवासरे दिन 10/34, श्रवण नक्षत्रे रातअंत 5/41, व्याघात योगे शाम 4/5, गर करणे सू.उ. 6/47, सू.अ. 5/13, चन्द्रचार मकर, पर्व- वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है मंगलवार 23 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. यात्रामें बैचारिक वाद विवाद होगा. धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. वर्ष के मध्य में मित्रों तथा भाईयों का सहयोग, अचल संपत्ति के कार्यो में सफलता मिलेगी. दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. कार्यक्षेत्र में व1द्धि होगी. कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा. वर्ष के अन्त में पारिवारिक समस्याओं में व्यस्तता रहेेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भाईयों और मित्रों का कार्यो में सहयोग बना रहेगा. अचल संपत्ति से लाभ होगा. दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा में सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगां. कर्क राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट रह सकता है. सिंह राशि के व्यक्तियों को सफलता मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अच्छा स्थान, पद प्राप्त होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में परिश्रम बढेगा.
————————————————————-
आज का भविष्य- मंगलवार 23 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, भाग्यवान, और हंसमुख होगा, इसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, जन्म स्थान के पास ही अपना भाग्योदय करेगा, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.
————————————————————-
मेष- जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें, अपनों की मदद करके प्रसन्नता होगी, हर्षदायक वातावरण रहेगा, गुमी वस्तु मिलने से संतोष रहेगा.
वृषभ- खानपान में सावधानी रखें, रोजगार के नये अवसर मिलेंगे, दिनचर्या नियमित रहेगी, सोचे विचारे कामपूरे होंगे, संयम से कार्य करें.
मिथुन- जिसे आप चाहते हैं, उससे मन की बात कह दें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे, सुख सुविधा पर खर्च होगा, व्यापार में सफलता मिलेगी, निजी कार्यो में मन लगेगा.
कर्क- चुप रहने से लोग गलत समझ सकते हैं, उनझनें दूर होंगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, गुप्त शत्रुओं का शमन होगा.
सिंह- कानूनी मामले में पक्ष मजबूत होगा, अधूरे काम पूरे होंगे, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, गुप्त शत्रुओं का शमन होगा.
कन्या- भावुकता में लिये फैसले बदलना पडेंगे, राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे, पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी, व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी.
तुला- नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढेगी, सामाजिक कामकाज में खर्च होगा, शिक्षा संतान के कार्यो में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
वृश्चिक- कामकाज में देरी से तनाव बढ़ेगा, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, भूमि भवन मकान आदि से संबंधित विवादों का समाधान होगा, अतिथि आगमन होगा.
धनु- दौड़धूप से कामकाज पूरा होगा,सामाजिक क्षेत्र में व्यस्तता बढेगी, सुख साधनों में वृद्धि होगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता के योग है.
मकर- रूकी हुई योजनाओं में गति आयेगी, शिक्षा के प्रयासों को लेकर यात्रा होगी, मित्रों के सहयोग से कार्य प्रारंभ होंगे, थकान भी महसूस होगी.
कुम्भ- विरोधी परेशान करेंगे, अधिकारी से संपर्क का लाभ मिलेगा, धार्मिक कार्य बनेगा, संतान संबंधी समाचार मिलेगा, नए कार्यो में हर्ष रहेगा.
मीन- कार्य बनाने किसी की सिफारिश करना पडेगी, मेहनत का लाभ होगा, शारीरिक शिथिलता रहेगी, मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे.
————————————————————-
व्यापार भविष्य:
पौष शुक्ल तृतीया को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, सरसों, के भाव में मंदी होगी, जीरा, धनियां, लौंग, कालीमिर्च, मैथी में मंदी होगी, सोना, चांदी, में स्थिरता रहेगी, लाल वस्तुओं में घटाबढी, होगी. भाग्यांक 2614 है.
————————————————————-
