जबलपुर:भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को धमकाने के साथ उसके साथ मारपीट की।पुलिस ने बताया कि आमा हिनौता निवासी भारती विश्वकर्मा 27 वर्ष का विवाह सहजपुर प्रज्ञा कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र विश्वकर्मा से नौ जुलाई 2016 को हुआ।
उसकी दो बेेटियां है। बेटा न होने पर सुरेन्द्र पत्नी को प्रताडि़त कर मारपीट करता था। जिसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन वह नहीं सुधरा। गत दिवस जब वह मायके में थी तभी सुरेन्द्र पहुंचा और उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे धमकाया, मारपीट की।
