रेल्वे स्टेशन पर लोकार्पण के पहले खराब हुई लिफ्ट, यात्री फंसे

मुलताई। नगर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई। लिफ्ट में महिलाएं समेत कई यात्री फंस गए, जिन्हें रेलवे कर्मचारियों ने सुधार कार्य कर सुरक्षित बाहर निकाला।जबकि अभी लिफ्ट का लोकार्पण भी नही हुआ है।बताया जाता है रेल्वे स्टेशन पर लगाई गई लिफ्ट से बुधवार को कुछ यात्री महिलाए एवं बच्चे दूसरे प्लेट फार्म पर जा रहे थे, इस दौरान लिफ्ट में तकनीकी खामिया आने के कारण लिफ्ट बीच रास्ते में ही रुक गई, जिससे महिलाए एवं बच्चे घबरा गए,घटना कि सूचना रेलवे के कर्मचारियों को मिलने पर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। तकनीकी सहायता से लिफ्ट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया,कुछ देर की मेहनत के बाद बाद लिफ्ट खोलकर अंदर फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी यात्री सुरक्षित बताए जाते है।इस संबंध रेल्वे की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नही मिल पाई है।

Next Post

राष्ट्रपति दौरे को लेकर हाई अलर्ट, सुबह 6 बजे से सड़क पर उतरेगी ट्रैफिक पुलिस

Wed Jun 17 , 2026
इंदौर. राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. संभावित सड़क मार्ग को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट से देवगुराड़िया तक गुरुवार सुबह 6 बजे से यातायात पुलिस का विशेष बल तैनात किया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक […]

You May Like