MGM मेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ पौधारोपण 

इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया की अगुवाई में परिसर में करीब 500 पौधे रोपे गए। यह पहल ऑक्सीजन हेलार्ज जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव को ध्यान में रखते हुए की गई।

कार्यक्रम में डॉ. मनीष विजय गोयल समेत कॉलेज के अन्य डॉक्टर और स्टाफ भी शामिल हुए। डीन ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और शुद्ध वायु उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। आने वाले दिनों में कॉलेज परिसर में और पांच हजार पौधे लगाने की योजना है।

Next Post

डॉक्टर ने लगाई मौत की छलाँग 

Thu Jun 5 , 2025
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह दर्दनाक घटना कॉलेज परिसर स्थित नंबर 4 हॉस्टल की है, जहां एमबीबीएस के छात्र शिवांश गुप्ता ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते खुद को नीचे […]

You May Like