भोपाल: मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में तय किया गया कि उज्जैन से इंदौर और इंदौर से पीथमपुर तक मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही हर बोर्ड में एक लोक अभियोजन अधिकारी की नियुक्ति होगी।
कैबिनेट ने 610 नए पदों को स्वीकृति दी। पुलिस सुधारों के अंतर्गत थानों में जांच अधिकारियों को टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना के तहत अभी 1,732 अधिकारियों को टैबलेट मिलेंगे और चरणबद्ध तरीके से कुल 25,000 टैबलेट खरीदे जाएंगे, ताकि थानों में जांच प्रक्रिया को और अधिक डिजिटल एवं प्रभावी बनाया जा सके।
