जतारा नगर परिषद की अनोखी पहल: कबाड़ से बने ड्रमों से होगी पशु सेवा और स्वच्छता 

जतारा। नगर परिषद जतारा ने पशु सेवा और स्वच्छता को जोड़ते हुए एक अभिनव पहल की है। नगर क्षेत्र की सब्जी मंडी के पास परिषद ने कबाड़ सामग्री से तैयार बड़े-बड़े ड्रम रखवाए हैं, जिनमें व्यापारी और नागरिक बची हुई सब्जियाँ, फल एवं हरी चारा सामग्री डाल सकेंगे।

इस पहल से फेंकी जाने वाली खाद्य वस्तुएँ अब आवारा गायों और अन्य पशुओं के भोजन के रूप में काम आएंगी, जिससे एक ओर पशुओं को भोजन मिलेगा, वहीं मंडी क्षेत्र में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन भी सुदृढ़ होगा।

नगर परिषद अध्यक्ष अनुराग सुनील नायक रामजी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदम कुमार जैन ने बताया कि यह व्यवस्था स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के तहत शुरू की गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि खाने योग्य वस्तुएँ कचरे में न डालें, बल्कि इस ड्रम व्यवस्था का उपयोग करें ताकि नगर स्वच्छ और पशु स्वस्थ रहें।

Next Post

नेत्र दान से लौटा उजाला: दो नेत्र प्रत्यारोपण सफल, अंधेरे में जी रहे लोगों की ज़िंदगी में चमका प्रकाश

Sun Nov 9 , 2025
सागर। नेत्र दान श्रेष्ठ दान की कहावत को बीएमसी सागर ने साकार किया है। यहां नेत्र रोग विभाग में दो मरीजों की आंखों में सफलतापूर्वक कोर्निया प्रत्यारोपण कर नई रोशनी दी गई। पहला लाभार्थी सागर के ग्रामीण क्षेत्र से है, जिसकी एक आंख बचपन से ही कमजोर थी, जबकि दूसरी […]

You May Like