जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत मदर टेरेसा में घर में घुसकर युवती से बदमाश ने दरिंदगी की कोशिश करने के साथ उसे धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 28 वर्ष युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मदर टेरेसा नगर में रहती है। सिद्धार्थ जैन घर के अंदर घुस गया और उसके साथ अश्लीलता करने लगा।
इसके बाद उसे धक्का देकर गिरा दिया और गलत काम करने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिसके बाद पीडि़ता थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
