श्योपुर: बस दुर्घटनाओं में कमी लाने एवम् यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा नगर में “मै भी प्रहरी अभियान” संचालित किया जा रहा है। यातायात पुलिस के द्वारा आज रविवार को बस स्टैंड तथा शिवपुरी रोड एवं पाली रोड पर लगभव 50 बसों में स्टीकर लगाने के साथ ही यात्रियों को जागरूक कर उक्त अभियान के बारे में बताया गया। सुरक्षित बस यात्रा संबंधी प्रावधानों के बारे में नागरिकों को जागरूक करने और एम वी एक्ट के नियमों को लागू करने में बस यात्रियों की सहभागिता के उद्देश्य से “मैं भी प्रहरी “ अभियान प्रारंभ किया गया है।
इसके अंतर्गत प्रत्येक बस के गेट के पास पम्पलेट लगाकर विवरण दिया गया है। पम्पलेट में रजिस्ट्रेशन नंबर, फिटनेस, बीमा, परमिट की वैधता, अवधि संबंधित विवरण दिया गया है तथा आपातकालीन द्वार, फर्स्ट ऐड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र की उपलब्धता की आवश्यक बताते हुए यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि चालक नशे में होने , तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग की स्थिति में डायल-112 सहित यातायात थाना व कंट्रोल रूम को सूचना दें जिससे उक्त बस में सुरक्षा मानकों पूर्ति के साथ ही उचित वैधानिक कार्रवाई की जा सके ।
