षड्यंत्र ध्वस्त: पुत्र बरी, पटेल दंपति का पुलिस पर तीखा प्रहार

आलीराजपुर। जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल और आदिवासी विकास परिषद के उपाध्यक्ष महेश पटेल के पुत्र पुष्पराज पटेल को न्यायालय ने बहुचर्चित मामले में निर्दोष करार दिया। कोर्ट ने कहा कि धारा 307 व 109 (बीएनएस) लागू नहीं होती, फरियादी को गंभीर चोट नहीं आई, न कोई हथियार प्रयोग हुआ, न ही मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध है। पुलिस डायरी से अपराध सिद्ध नहीं होता।

निर्णय के बाद दंपति ने प्रेस वार्ता कर कहा कि यह मुकदमा राजनीतिक षड्यंत्र और पुलिस की मनगढ़ंत कार्यवाही का परिणाम था। महेश पटेल ने तत्कालीन अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव में हत्या का केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का दावा करने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि सरकार विपक्ष को दबाने पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। दंपति ने दोहराया कि सत्य परेशान हो सकता है, पर पराजित नहीं होगा और वे जनता की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे।

Next Post

भेल भोपाल में ज्ञान अर्जन सप्ताह 2025 का सफल समापन

Thu Sep 11 , 2025
भोपाल: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल द्वारा 5 से 11 सितम्बर 2025 तक 10वां ज्ञान अर्जन सप्ताह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम थी – “कोलैबोरेशन फॉर एग्जीक्यूशन एंड डाइवर्सिफिकेशन”। इसमें कर्मचारियों, अधिकारियों और प्रशिक्षुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का समापन […]

You May Like