आईटीएम ग्लोबल में हुई ‘इन्वेस्टिचर-2026 ‘स्टूडेंट काउंसिल इन्वेस्टिचर सेरेमनी

ग्वालियर: आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में इन्वेस्टिचर-2026 (नेतृत्व, जिम्मेदारी और सेवा का उत्सव) स्टूडेंट काउंसिल इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। जहां सत्र 2026-27 के लिए स्कूल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल आदि गतिविधियों के अनुशासित और सफलतापूर्वक बढ़त के संचालन के लिए स्टूडेंट्स को विभिन्न पद देकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संस्थान के उस्ताद अल्लाउद्दीन खान आडिटोरियम में आयोजित सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी राजेश कुमार (ज्वाइंट डायरेक्टर, बीएसएफ अकादमी), विशेष अतिथि के रूप में डीआईजी डाॅ. सीपी मीना (बीएसएफ अकादमी) शामिल हुए। वहीं आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चौहान, आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की प्रिंसिपल गीता एस., डीन एकेडमिक्स अनिता मित्तल, सीएओ रेणु अग्रवाल समन्वयक, शिक्षक, स्टाॅफ और अभिभावकगण मौजूद रहे।
हेड बाॅय अथर्व सिंह एवं हेड गर्ल जोया जौहरे के नेतृत्व में स्टूडेंट काउंसिल ने ‘विजय मार्च‘ किया।सेरेमनी की शुरूआत में ज्ञान, विवेक और उज्वल भविष्य की ओर बढ़ने के प्रतीक दीप को अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की प्रिंसिपल गीता एस. ने नेतृत्व के वास्तविक अर्थ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेतृत्व केवल किसी पद या बैज को धारण करने का नाम नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी स्वीकार करने, अपने आचरण से उदाहरण प्रस्तुत करने और दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता है।

Next Post

शराब का जखीरा समेत दो पकड़ाए

Sat Aug 29 , 2026
जबलपुर: घमापुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को दबोचा है जिनके कब्जे से 9 बॉटल, 46 पाव अंग्रेजी शराब, 297 पाव देशी शराब, शराब परिवहन में प्रयुक्त कार एवं ओला स्कूटर जप्त की है।टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि करिया पाथर मरघटाई रोड न्यू बिल्डिग के प्रथम मंजिल में एक […]

You May Like