जबलपुर: घमापुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को दबोचा है जिनके कब्जे से 9 बॉटल, 46 पाव अंग्रेजी शराब, 297 पाव देशी शराब, शराब परिवहन में प्रयुक्त कार एवं ओला स्कूटर जप्त की है।टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि करिया पाथर मरघटाई रोड न्यू बिल्डिग के प्रथम मंजिल में एक घर में क्राइम ब्रांच एवं थाना पुलिस ने दबिश देकर मौके से दीपक कोरी 21 वर्ष निवासी न्यू बिल्डिंग करिया पाथर घमापुर एवं आयुष चौधरी 29 वर्ष निवासी दुर्गा कॉलोनी घमापुर को दबोचा।
तलाशी लेने पर कमरे के अंदर एक ट्राली बैग में 50 बॉटल देशी शराब, 47 पाव देशी शराब, 18 बॉटल रॉयल चौलेंजर, 8 बॉटल मैजिक मूमेंट, 20 बॉटल एमडी रम, 4 बॉटल बकार्डी लेमन, 5 बॉटल एमडी व्हीस्की, तथा 4 कार्टून में 200 पाव देशी शराब के रखे मिले। पूछताछ करने पर दीपक कोरी के द्वारा उक्त शराब आयुष चौधरी के द्वारा उसके घर में लाकर रखना बताया।
आयुष चौधरी ने पूछताछ करने पर कार एवं स्कूटर से उक्त शराब लाकर रखना स्वीकार करते हुये बताया कि नयन रजक निवासी बडा फुहारा जो कि शराब बेचने का काम करता है , साहिल यादव एवं गौरव जायसवाल के माध्यम से सरकारी शराब को अलग अलग लोगों के माध्यम से बिकवाते हैं, वे लोग शराब दिलवाते है। उक्त शराब कार एमपी 20 जेड एस 6533 एवं ओला स्कूटर एमपी 20 जेडएल 6393 से लेकर आया था।
