रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 313 ड्रोन नष्ट किए

मास्को, 29 अगस्त (स्पूतनिक/वार्ता) रूसी वायु रक्षा बलों ने शुक्रवार रात उसके हवाई क्षेत्र के ऊपर मंडरा रहे यूक्रेन के 313 ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, “कल रात वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 313 ड्रोन का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया।” इन ड्रोन को बेलगोरोद, ब्रांस्क, वोरोनिश, कलुगा, कुर्स्क, लिपेत्स्क, रोस्तोव और तुला क्षेत्रों तथा मॉस्को क्षेत्र, क्रास्नोडार क्राय, क्रीमिया गणराज्य और तातारस्तान गणराज्य के ऊपर, साथ ही आजोव और काला सागर के जलक्षेत्र में नष्ट किया गया।

.....

Next Post

झांसी घाट तक रेस्क्यू, नहीं मिला लकी का शव

Sat Aug 29 , 2026
जबलपुर: चरगवां थाना अंतर्गत भड़पुरा नर्मदा घाट पर बुधवार शाम बहे दस वर्षीय लकी पाटिल की तलाश में शुक्रवार को पुन: एसडीआरएफ की टीम नदी में उतरी। सुबह से देर शाम तक रेस्क्यू चला। झांसी घाट तक टीमों ने तलाश की लेकिन कहीं पर भी उसका सुराग नहीं लग सका। […]

You May Like