बस और पिकअप की भिडंत, युवक का हाथ हुआ अलग

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थानांतर्गत यूनियन बैंक के समीप बुधवार रात करीब 10 बजे अनियंत्रित बस और पिकअप के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 22 वर्षीय शीतल केवट पिता सहदेव केवट का एक हांथ कटकर पूरी तरह से अलग हो गया, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद लोगों ने काफी मशक्कत कर एंबूलेंश बुलाया और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर और नर्स गायब थे। केवल एक ड्रेसर मौजूद था। डॉक्टर के गायब रहने से घायल का प्राथमिक उपचार में भी विलंब होता देखकर परिजन हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में ड्रेसर द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए घायल को रीवा अस्पताल रेफर कराने की कार्रवाई की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महामाया बस सर्विस क्रमांक एमपी 17 पी 1851 का चालक अत्यधिक नशे की हालत में था, जिसने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पिकअप को टक्कर मार दी। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से घायल को तत्काल रामपुर नैकिन अस्पताल पहुंचाया गया।

 

अस्पताल में दिखी व्यापक मनमानी –

 

अस्पताल में गंभीर घायल को पहुचाने पर आपातकालीन स्थिति होने के बावजूद कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। पूरा अस्पताल केवल एक ड्रेसर के भरोसे संचालित हो रहा था। इलाज में हुई करीब एक घंटे की देरी और अव्यवस्था को लेकर आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध-प्रदर्शन और हंगामा किया।

 

प्रशासनिक हस्तक्षेप और रेफर –

 

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की ओर से महेंद्र विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। उनके हस्तक्षेप और सक्रियता के बाद एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। गंभीर रूप से घायल शीतल केवट को प्राथमिक उपचार के अभाव में ही बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Next Post

पट्टे से बंधे पालतू कुत्ते को स्कूल बस ने कुचला

Thu Apr 30 , 2026
भोपाल। गुरुवार सुबह तेज व लापरवाही से चल रही एक स्कूल बस ने पट्टे से बंधे पालतू कुत्ते को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मामला दर्ज हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम कराने के लिए मालिक को लंबी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना उस […]

You May Like

मनोरंजन