इस्तानबुल, 08 सितंबर (वार्ता) तुर्की के उत्तर-पश्चिमी बालिकेसिर प्रांत के तट पर रविवार को एक नाव के तटरक्षक जहाज से टकराने पर पांच प्रवासियों की मौत हो गयी, एक लापता तथा एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
बालिकेसिर गवर्नर कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह घटना तटरक्षक उत्तरी एजियन समूह कमान द्वारा अनियमित प्रवासन से निपटने के प्रयासों के तहत किये गये एक अभियान के दौरान घटित हुई।
बयान में कहा गया कि एक प्रवासी तस्कर और 34 गैर-दस्तावेजी प्रवासियों को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार फाइबरग्लास नाव ने रिसॉर्ट शहर आयवालिक के तट के पास एक तटरक्षक जहाज को टक्कर मार दी। समुद्र में गिरे पांच प्रवासियों की मौत हो गयी, एक अभी भी लापता है और अन्य एक की हालात नाजुक बनी हुयी है।
तुर्की के रास्ते यूरोप पहुंचने का प्रयास करने वाले प्रवासियों के लिए एजियन सागर एक महत्वपूर्ण मार्ग रहा है।
Next Post
रूसी कैंसर वैक्सीन 'उपयोग के लिए तैयार'
Mon Sep 8 , 2025
मास्को, 08 सितंबर (वार्ता) कैंसर के इलाज के लिए रूस के वैज्ञानिकों की बनाई कैंसर वैक्सीन उपयोग के लिए तैयार हो गयी है। इस दवा को अब केवल रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुमोदन की प्रतीक्षा है। रशिया टुडे, ने यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि यह वैक्सीन […]

You May Like
-
5 months ago
ट्रक ने रौंदा, बुजुर्ग की मौत
