छतरपुर: गुलगंज थाना क्षेत्र के अनगौर के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय धनीराम कुशवाहा की मौत हो गई। मृतक बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के पटोरी गांव का निवासी था। हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार धनीराम कुशवाहा मोटरसाइकिल से अपने गांव पटोरी से छतरपुर आ रहे थे। इसी दौरान अनगौर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद एनएच की 1033 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
Next Post
कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन दिन के लिए जारी किया तीन लाइन का व्हिप
Fri Aug 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी कर उन्हें 10, 11 और 12 अगस्त को संसद की कार्यवाही के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को तीन लाइन का व्हिप जारी […]

You May Like
-
3 weeks ago
‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार