पेयजल और सिंचाई की परियोजनाओं में तेजी लाकर समय पर कार्य पूर्ण करें:गणेश

सतना :सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सतना बाणसागर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना एवं बाणसागर, बरगी तथा माइक्रो सिंचाई योजना सहित पेयजल और सिंचाई की महत्वकांक्षी परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें।सांसद सतना श्री सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सतना में सम्पन्न सतना और मैहर जिले की विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की संयुक्त बैठक में यह निर्देश दिये गये।

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में सांसद श्री सिंह ने विकसित भारत जी रामजी की समीक्षा में कहा कि योजना के निर्धारित बिन्दुओं के बारे में ग्राम सभा की बैठकों में लोगों की राय लें और ग्राम पंचायत में शेष रहे विकास कार्यो के बारे में कार्य योजना बनाये। सांसद श्री सिंह ने बरगी नहर परियोजना की समीक्षा में कहा कि सतना और मैहर जिले की मुख्य शाखा नहर को टनल से इस ओर पानी आने तक परिपूर्ण करें ताकि अक्टूबर माह तक शाखा नहर में पानी छोड़ा जा सके।

नर्मदा घाटी विकास के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि 55 किमी श्यामनगर तक मुख्य शाखा नहर में कोई बाधा नहीं है। अक्टूबर माह में 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में पानी पहुंचाया जा सकता है। रहिकवारा में ग्रामीणजनों की आपत्ति को दूर कर समाधान निकाला जा रहा है। मैहर जिले के रामनगर माइक्रो इरीगेशन प्रोजेक्ट से सिंचाई का पानी अक्टूबर माह तक किसानों के खेत में पहुंचाने के निर्देश सांसद श्री सिंह ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिये।

स्वामित्व योजना में बताया गया कि सतना जिले में 902 ग्रामों का ड्रोन सर्वे कर 818 गांवों के अधिकार अभिलेख भू लेख पोर्टल पर दर्ज किये गये हैं। इन गांवों में कुल 77989 अधिकारी अभिलेख तैयार हुए है। जिनमें 52, 282 निजी सम्पत्ति और 25707 शासकीय सम्पत्तियों के है। स्वामित्व योजना में सतना जिले में 3486 महिला भू स्वामी रिकार्ड दर्ज हुए है। इसी प्रकार मैहर जिले में 307 ग्रामों का ड्रोन सर्वे कर 293 गांवों के 15337 भू अधिकार अभिलेख तैयार किये गये है। स्वामित्व योजना में मैहर जिले में 1124 महिला भू स्वामी रिकार्ड दर्ज हुई है।

Next Post

लायंस क्लब ग्वालियर गालव ने किया वृक्षारोपण

Sun Jul 26 , 2026
ग्वालियर: पेड़ लगाना हम सब की जिम्मेदारी है। इसी भावना को ध्यान मे रखते हुए लायंस क्लब ग्वालियर गालव के सदस्यों ने लिंक रोड पर ट्री प्लांटेशन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष यशवंत मैकले, सचिव मुकेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष विष्णु पांडे के साथ हिमेश दंडोतिया,अजय चोपड़ा राजेश बाबू , जोन चेयरपर्सन […]

You May Like