ग्वालियर: पेड़ लगाना हम सब की जिम्मेदारी है। इसी भावना को ध्यान मे रखते हुए लायंस क्लब ग्वालियर गालव के सदस्यों ने लिंक रोड पर ट्री प्लांटेशन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष यशवंत मैकले, सचिव मुकेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष विष्णु पांडे के साथ हिमेश दंडोतिया,अजय चोपड़ा राजेश बाबू , जोन चेयरपर्सन नितिन मिश्रा,विनोद शाक्य, जितेंद्र भदौरिया, मनीष बंसल, रिंकू कुशवाहा, संजय सिंघल, कमल कुशवाह आदि उपस्थित रहे। लायंस लीडर्स ने कहा कि आज की सबसे ज्यादा जरूरत वृक्षारोपण की है। सभी शहर वासियों को आगे आकर पूरे शहर मे पौधे लगाने का अभियान चलाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम कुछ अच्छा दे पाए।
Next Post
कारगिल के अमर वीरों को सीएम डॉ यादव ने किया नमन, निवाड़ी में करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का आज लोकार्पण-भूमिपूजन
Sun Jul 26 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीरों को कोटि-कोटि नमन। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दुर्गम चोटियों पर अदम्य साहस और […]

You May Like
-
7 months ago
16.76 लाख मतदाता हुए पंजीकृत