जल्द ही नगर की जनता को पिकनिक स्पॉट के रूप में वृंदावन गार्डन की मिलेगी सौगात – श्रीमती तिवारी

रामपुरिया तालाब की पाल पर रेलिंग और पिचिंग का कार्य लगभग पूर्ण

मनासा। नीमच रोड स्थित रामपुरिया तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग 85 लाख से विकास कार्य किए जा रहे है। परिषद द्वारा रामपुरिया तालाब पर पिचिंग करने के साथ ही रेलिंग लगाने का काम भी अंतिम चरण में चल रहा था जो लगभग अब पूर्ण होने की और हैं तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए ड्राइंग के मुताबिक काम किया जा रहा है नगर में वर्तमान में उषागंज गार्डन और रामतलाई को छोड़ दे तो नगर के बच्चो और घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए एक भी जगह नहीं हैं जहां नगर के लोग पिकनिक पार्टी कर सके इस बात को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद की वर्तमान अध्यक्ष विकास की सोच रखने वाली डॉ सीमा अजय तिवारी अब नगरवासियों के लिए रामपुरिया तालाब को अमृत 2.0 योजना के अन्तर्गत जल्द पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित कर नगर की जनता को समर्पित करेंगी इसके अन्तर्गत रामपुरिया तालाब पर नगर परिषद द्वारा रेलिंग का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा था जो लगभग पूरा हो चुका है उसके बाद अब तालाब की पाल पर शानदार लाइटिंग लगाई जाएगी और बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी और साथ में ही पूर्व में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके वृंदावन गार्डन को भी नया रूप देकर एक शानदार गार्डन के रूप में तैयार किया जा रहा है जो की नगर के घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी इस सम्बन्ध में एक विशेष चर्चा में नगर परिषद अध्यक्ष डॉ सीमा अजय तिवारी ने बताया की वर्तमान में नगर में पिकनिक स्पॉट के रूप में एक भी जगह नहीं हैं इस की कमी नगरवासियों को खलती हैं इसके लिए हमने अमृत 2.0 योजना के अन्तर्गत रामपुरिया तालाब की पाल को शानदार तरीके से विकसित कर रहे हैं और साथ में ही वृंदावन गार्डन को भी एक नए गार्डन का रूप दिया जा रहा हैं जो कुछ दिनों में नगर की जनता को समर्पित कर दिया जायगा जो नगरवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

Next Post

महाकुंभ में अखाड़ों का अमृत स्नान समाप्त

Mon Feb 3 , 2025
कुंभमहानगर,03 फरवरी (वार्ता) 144 साल बाद पड़े महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे नागा साधु संतो का अमृत स्नान समाप्त हो गया। महाकुंभ मेला में अखाड़ों के अमृत स्नान का क्रम सुबह पांच बजे से शुरू हुआ था, जो शाम तीन बजकर पांच मिनट तक चला। इस बीच […]

You May Like