31 मार्च तक मिशन मोड में रहकर लक्ष्य करें पूरा: निगमायुक्त 

जबलपुर। नगर निगम सीमा के अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के लिए एक और राहत निगम प्रशासन ने प्रदान की है। बैठक में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले करदाताओं को अधिभार से मुक्ति पाने का एक बेहतरीन मौका दिया है। उन्होंने बताया कि अब इस विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए मात्र 13 दिन शेष बचे हैं।

समीक्षा बैठक में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने राजस्व वसूली की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के विकास कार्यों के लिए समय पर करों का भुगतान अनिवार्य है। इस मौके पर केवल राजस्व विभाग ही नहीं, बल्कि जल, स्वास्थ्य, बाजार, कॉलोनी सेल और भवन शाखा को भी राजस्व वसूली के अभियान में पूरी सक्रियता से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। निगमायुक्त ने सभी विभागों को आगामी 31 मार्च तक आवंटित लक्ष्य पूरा करने के लिए ‘मिशन मोडÓ में काम करने को कहा गया है।

लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

आयुक्त ने दो-टूक शब्दों में कहा कि लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का उद्देश्य केवल वसूली करना नहीं, बल्कि नागरिकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाना भी है। उन्होंने कहा कि अधिभार रहित टैक्स जमा करने की यह सुविधा नागरिकों के लिए एक बड़ा अवसर है। इससे न केवल जनता के पैसे बचेंगे, बल्कि प्राप्त राशि का उपयोग शहर की स्वच्छता, सड़कों और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में किया जाएगा। बैठक में अपर आयुक्त अरविंद शाह, सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन, आनंद मिश्रा, के साथ सभी विभागीय अधिकारी और राजस्व अमले आदि उपस्थित रहे।

Next Post

मोदी ने फ्रांस, जार्डन, ओमान, मलेशिया के नेताओं से की बातचीत; पश्चिम एशिया में युद्ध थामने, शांति की राह अपनाने पर बल

Thu Mar 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में लम्बे खिंच रहे युद्ध और उससे उत्पन्न चुनौतियों के बीच गुरूवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एम्मेनुअल मैक्राँ , जार्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय ओमान के सुल्तान हैतम बिन तारिक और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से फोन पर […]

You May Like