इंदौर: क्राइम ब्रांच ने शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से कर्नाटक में छुपकर फरारी काट रहा था। उसने इंदौर सहित देश के अन्य शहरों के निवेशकों से करीब 5 करोड़ 70 लाख रुपये की ठगी की थी।
आरोपी गुलाम मोईन उद्दीन (40) पिता एम.डी. माबिया निवासी डैडी कॉलोनी, रायचूर (कर्नाटक) हाल निवासी तुमकुर रोड, बैंगलुरु, ने फर्जी फर्मों — स्टेज वन, सनराइजेस और अन्य नाम से कंपनियां बनाकर निवेशकों को शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच दिया। आरोपी ने रेखा सोलंकी, जितेंद्र पाटीदार, सिराज खान समेत कई लोगों से लाखों-करोड़ों रुपये निवेश के नाम पर ले लिए और बाद में रकम लौटाए बिना फरार हो गया।
